Move to Jagran APP

प्रधान को घेर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, बात बिगड़ती देख वापस लौटे प्रधान

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: करीब दो सप्ताह से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी उग्र हो रहे हैं। वे सरकार क

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 11:39 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 11:39 PM (IST)
प्रधान को घेर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, बात बिगड़ती देख वापस लौटे प्रधान

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: करीब दो सप्ताह से हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी उग्र हो रहे हैं। वे सरकार के रवैये से नाराज हैं। इस नाराजगी का खामियाजा अधिकारियों व भाजपा नेताओं को भुगतना पड़ रहा है। सोमवार को हड़ताली कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल को घेर लिया। उनके चारों तरफ घेरा डालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस विरोध प्रदर्शन की वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल कर दी है। इस वीडियो के आधार पर प्रधान का कहना है कि कर्मचारियों का यह व्यवहार अच्छा नहीं है। सोमवार सुबह प्रधान रोजाना की तरह अपने कार्यालय में आए थे। लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। प्रधान दर्शन नागपाल का आरोप है कि कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। इस घटना के बाद प्रधान दर्शन नागपाल उपायुक्त डा. हरदीप ¨सह से भी मिले और मामले की पूरी जानकारी दी। रोजाना कार्यालय में आते थे प्रधान

loksabha election banner

नगर परिषद प्रधान हड़ताल के दौरान भी अपने कार्यालय में रोजाना आते थे। हड़ताली कर्मचारी अन्य कर्मचारियों को शुरू से ही अंदर नहीं जाने दे रहे। सोमवार को वह कार्यालय में काम करने आए तो सफाई कर्मचारियों ने उनका घेराव कर लिया और कार्यालय में नहीं घुसने दिया। काफी देर तक दर्शन नागपाल सफाई कर्मचारियों के शांत होने का इंतजार करते रहे। लेकिन सफाई कर्मचारी शांत होने की बजाय उग्र होते गए। बताया गया है कि इसी दौरान दर्शन नागपाल के एक समर्थक ने ही वीडियो बनाया था ताकि कर्मचारी प्रधान पर कोई गलत आरोप न लगा दें। जबकि वीडियो बनाने पर एक महिला सफाई कर्मचारी ने विरोध भी जताया। बाद में सफाई कर्मचारी उससे मोबाइल छीनने के लिए आगे बढ़ गए और उससे धक्का मुक्की करने लगे। मामले को बढ़ता देख दर्शन नागपाल अपने समर्थक को बचाने के लिए आगे आए तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की होने के आसार बन गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने दर्शन नागपाल और उसके समर्थक को सफाई कर्मचारियों के बीच से निकाला। इसके बाद दर्शन नागपाल ने गाड़ी में बैठकर मौके से निकलना ही ठीक समझा। उनके जाते ही सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर दिया और अपना प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस ने दिया एक सुरक्षा कर्मी

नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल भाजपा नेता हैं और लगातार कर्मचारियों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं उन्होंने सफाई भी करवाने का प्रयास किया। इससे हड़ताली कर्मचारी नाराज भी हैं। इसलिए प्रशासन के निर्देश पर पुलिस विभाग ने एक कर्मचारी प्रधान की सुरक्षा में लगाया हुआ है। यह कर्मचारी उनके साथ ही रहता है। इस घटना के बाद से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। लगातार बिगड़ रही सफाई व्यवस्था

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का सोमवार को 13वां दिन था। इस बीच प्रशासन ने दो बार कूड़ा उठवाया है। वह भी बहुत कम उठ पाया, जिससे कोई बड़ी राहत नहीं मिल पाई। फिलहाल शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। हालात बद से बदतर हो रहे हैं। घरों व दुकानों से निकलने वाला कूड़ा हर रोज सड़कों पर आ जाता है। लेकिन सड़कों से कूड़ा उठाने वाला कोई नहीं है। हड़ताली कर्मचारी दूसरों को भी कूड़ा उठाने नहीं दे रहे। इसलिए शनिवार तड़के अभियान चलाना पड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.