पेंशन बहाल संघर्ष समिति सदस्यों का दल करनाल रवाना
करनाल में आयोजित पेंशन अधिकार रैली में शिरकत करने के लिए ब्लॉक भूना
संवाद सूत्र, भूना : करनाल में आयोजित पेंशन अधिकार रैली में शिरकत करने के लिए ब्लॉक भूना से करीब 100 कर्मचारी कूच कर गए। भूना बस स्टैंड से रवाना हुई दो बसों में सवार उक्त कर्मचारियों में सरकार की उक्त नई पेंशन नीति के प्रति गहरा रोष पाया गया। पेंशन बहाल संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष विजय भूना ने बताया कि करनाल में आयोजित उक्त रैली नई पेंशन नीति का कड़ा विरोध करेगी, जिसने कर्मचारियों की आजादी का पूरी तरह से हनन किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक कर्मचारी एनपीएस से परेशान होकर पुरानी पेंशन नीति लागू करने के लिए संघर्ष कर रहा है और एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ रहा है। उन्होनें संबंधित कर्मचारियों को आह्वान किया कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हमें लंबा संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर भूना ब्लॉक प्रधान जसवंत बैजलपुर, फतेहाबाद ब्लॉक प्रधान देवेंद्र शर्मा, भट्ठू ब्लॉक प्रधान संदीप सोनी, रतिया ब्लॉक प्रधान कुलदीप ¨सह, टोहाना ब्लॉक प्रधान ओम प्रकाश लांग्यान, जाखल ब्लॉक प्रधान नरेश कुमार व अनेक सदस्यण उपस्थित थे।