पेड़-पौधों और शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा : एडीसी
जागरण संवाददाता फतेहाबाद पेड़-पौधों और शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा है। यह बात
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
पेड़-पौधों और शिक्षा के बिना हमारा जीवन अधूरा है। यह बात विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में लघु सचिवालय स्थित कृष्ण कन्हैया पार्क में अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुभीता ढाका ने वन विभाग के अधिकारियों व स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण करते हुए कही। एडीसी ने कहा कि जिला को हराभरा व पर्यावरण को शुद्ध एवं सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि बेटा व बेटी के जन्म पर भी पौधरोपण करे। प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है। इसलिए हम सब का फर्ज बनता है कि प्रकृति के लिए भी हम अपने जीवन में पौधरोपण अवश्य करे। पेड़ पौधे हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं और हमें जीवन में खुशियां देते है। बहुउद्देशीय देशज प्रजातियों जैसे नीम, बड़, पीपल, पिलखन, आंवला, हरड़, बहेड़ा, तुन, शहतूत, लसौड़ा, शिशम, अनार, सफेदा, जामुन व बेरी आदी के पेड़ पौधे रोपण लगाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना एक पुण्य: का कार्य है। पर्यावरण शुद्ध व बेहतर होगा तो व्यक्ति ही नहीं बल्कि अन्य प्राणियों का जीवन सुखमय होगा। इस मौके पर जिला वन अधिकारी रघुबीर सिंह जांगू ने कहा कि पृथ्वी दिवस एक वार्षिक आयोजन है। जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
इस दौरान हिसार से आए डीएफओ शक्ति सिंह, सुमेर सिंह, अजीत सिंह, वीरेन्द्र कुमार, सुभाष चंद्र, जय प्रकश आदि ने भी पौधरोपण किया।