सावधानी से ही जीत सकते हैं कोरोना की जंग: सिंह
सामाजिक संस्था गुरु सेवक परिवार संगठन फतेहाबाद ने कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मास्क वितरण अभियान शुरू किया। शुभारंभ कार्यक्रम गांव दरियापुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मास्क वितरण करके किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रैफिक एसएचओ सुखबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जबकि अध्यक्षता स्कूल प्राचार्या सुनीता सिगला ने की। संगठन प्रधान मुकेश प्रजापत ने अभियान में सहयोग करने पर स्कूल प्राचार्या स्टाफ सदस्यों व छात्रों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को जिदगी संस्था प्रधान हरदीप सिंह ने भी संबोधित किया।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
सामाजिक संस्था गुरु सेवक परिवार संगठन फतेहाबाद ने कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए मास्क वितरण अभियान शुरू किया। शुभारंभ कार्यक्रम गांव दरियापुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मास्क वितरण करके किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रैफिक एसएचओ सुखबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे, जबकि अध्यक्षता स्कूल प्राचार्या सुनीता सिगला ने की। संगठन प्रधान मुकेश प्रजापत ने अभियान में सहयोग करने पर स्कूल प्राचार्या, स्टाफ सदस्यों व छात्रों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को जिदगी संस्था प्रधान हरदीप सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर सुभाष चंद्रबोस क्रांतिकारी संगठन प्रधान अमरीक सोढ़ी, गुरू सेवक परिवार संगठन उप प्रधान हन्नी जिदल, संगठन मंत्री विनोद मित्तल, दीपक कुमार, दर्शन सिंह, ओमप्रकाश प्रजापत, मनोज जैन, प्रवीन बुढलाडिया व समाजसेवी सुदर्शन नरूला भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कुशल मंच संचालन शिक्षिका जया सेठी ने किया ट्रैफिक एसएचओ सुखबीर सिंह ने छात्रों को कोरोना महामारी से बचाव के साथ-साथ यातायात नियमों बारे भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि गुरु सेवक परिवार संगठन की मुहिम सराहनीय है। मास्क और सावधानी से ही कोरोना से लड़ी जा रही जंग को जीता जा सकता है। यदि हम मास्क पहनने, थोड़ी-थोड़ी देर बाद हाथ धोने, हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते करने व सामाजिक दूरी जैसी छोटी-छोटी सावधानियों को अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो कोरोना संक्रमण से बचाव जा सकता है।
इस दौरान कश्मीर सिंह, सुनील फौगाट, रमेश माचरा, ईश्वर सिंह, सरला देवी, मीरा देवी, शशी बाला, पुष्पा, सुमन, सुरेश कुमार, सोनू, सुंदर पाल आदि उपस्थित रहे।