Move to Jagran APP

राष्ट्रवाद की लहर में भाजपा का बूथों पर एकतरफा माहौल

फतेहाबाद देश में राष्ट्रवाद की लहर के चलते शहर के साथ अनेक गांवो

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 04:00 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 06:28 AM (IST)
राष्ट्रवाद की लहर में भाजपा का बूथों पर एकतरफा माहौल

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

देश में राष्ट्रवाद की लहर के चलते शहर के साथ अनेक गांवों में भाजपा को 70 फीसद से अधिक वोट मिले। जिसके चलते सुनीता दुग्गल 75 हजार वोटों से लीड मिली। शहर के बूथ नंबर 10 पर भाजपा को 963 में से 755 वोट मिले, 34 नंबर बूथ पर 1013 में से 702 वोट मिले। 55 नंबर बूथ पर भाजपा को 930 में से 730 वोट मिले। गांव चबलामोरी में एक ही बूथ है। जिसमें से 997 वोट में से 706 वोट भाजपा को मिले। किरढ़ान गांव के 134 नंबर बूथ पर भाजपा को 858 में से 660 वोट तथा 135 बूथ से 858 में से 654 वोट मिले। इसी तरह गोरखपुर के 157 नंबर बूथ पर 803 वोटों में से 605 वोट भाजपा को मिले। भूना शहर के 180 नंबर बूथ पर भाजपा को 1026 में से 762 वोट मिले। विधानसभा के सभी बड़े गांवों में भाजपा की एक तरफा जीत रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को बड़ी संख्या में वोट मिलने के बाद भाजपा की लीड 75 हजार तक पहुंच गई।

--------------

नागपुर को ब्लाक का दर्जा देने पर मिला भाजपा को फायदा :

नागपुर ब्लाक का दर्जा देने पर भाजपा को ग्रामीणों ने एक तरफा वोट दिए। गांव के चार बूथों पर भाजपा को 500 से अधिक वोट मिले। गांव के बूथ 60 पर तो भाजपा को 962 में से 689 वोट मिले। इसी तरह हिजरावां खुर्द में भाजपा को बूथ 144 पर 952 में से 742 वोट मिले तो 145 पर 977 में से 708 वोट मिले। गांव भिरड़ाना के सभी आठ बूथों पर भाजपा को एक तरफ वोट मिले। विधानसभा चुनाव के मुकाबले 11 हजार वोट अधिक मिले

शहर में 39 हजार वोट डाले गए थे। जिसमें से 27 हजार वोट अकेले भाजपा को मिले। यह गत विधानसभा में मिले वोट से 11 हजार अधिक हैं। विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को 16 हजार वोट मिले थे। इसी तरह रतिया विधानसभा के बड़े गांव नागपुर, भिरड़ाना में भाजपा को 70 फीसद वोट मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.