कल सीएम भूना में, जनसभा को करेंगे संबोधित
फतेहाबाद : 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे फतेहाबाद जिला के भूना की शास्त्री मं
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे फतेहाबाद जिला के भूना की शास्त्री मंडी में प्रस्तावित जन विश्वास रैली ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में ऐतिहासिक होगी। मुख्यमंत्री विशाल सभा को संबोधित करेंगे।
रैली को लेकर जिला भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में बहुत जोश व उत्साह है और जनता से पार्टी के सभी नेतागण जनसंपर्क चलाए हुए है तथा जनता को रैली में भारी तादाद में पहुंचने के लिए निमंत्रण दे रहे है। यह जानकारी हरियाणा मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी (ओएसडी) अमरेंद्र ¨सह ने सोमवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां, नप चेयरमैन दर्शन नागपाल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित थे। ओएसडी अमरेंद्र ¨सह ने कहा कि गत चार वर्षो के दौरान प्रदेश में ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास को गति मिली है। प्रदेश में राम राज्य स्थापित हुआ है। क्षेत्रवाद, भाई-भतीजावाद, जातिवाद की राजनीति को खत्म करने का काम किया है। हरियाणा एक-हरियाणवी एक, सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर चलते हुए भाजपा सरकार ने समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी चैयरमेन ¨रकूमान, निदेशक बलदेव ग्रोहा, वेद जांगड़ा, भीम लांबा, कंवल चौधरी, रमेश ¨सगला, राकेश भांभू, बनवारी गहलोत, मंजीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।