नपा सचिव ने शहर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, कर्मचारियों को लगाई फटकार
नगर पालिका के सचिव सुरेंद्र कुमार ने फतेहाबाद रोड तथा शहर के कई
संवाद सूत्र, रतिया :
नगर पालिका के सचिव सुरेंद्र कुमार ने फतेहाबाद रोड तथा शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नगरपालिका सचिव को सफाई व्यवस्था संतुष्टि जनक न पाए जाने पर उन्होंने संबंधित क्षेत्र के सफाई दरोगा व सफाई निरीक्षक को भी चेतावनी दी। अगर 2 दिन में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो लापरवाह पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। नगरपालिका के सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को फतेहाबाद रोड पर मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डंपिग प्वाइंट से कूड़ा नहीं उठाया गया था और डिवाइडर के साथ व साइडों पर भी मिट्टी के ढेर लगे हुए थे। जिस पर सफाई निरीक्षक, सफाई दरोगा संबंधित एरिया के सफाई कर्मी को चेतावनी दी गई है कि 2 दिनों में अगर सफाई व्यवस्था में सुधार न किया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया की सफाई व्यवस्था का लगातार निरीक्षण किया जाएगा और जहां पर भी कोई कमी पाई गई उस कर्मचारी के खिलाफ लापरवाही का नोटिस देकर उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।