पुलिस हिरासत से भागा नशा तस्कर गिरफ्तार, पकड़ने गई टीम पर किया हमला
रतिया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपित संदीप उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है, जो पहले पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। दोबारा गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिसकर्मी से मारपीट भी की।
-1795252184880_m.webp)
पुलिस हिरासत से भागा नशा तस्कर गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
HighLights
आरोपित संदीप उर्फ सन्नी को रतिया पुलिस ने गिरफ्तार किया।
वह पहले पुलिस हिरासत से धक्का देकर फरार हो गया था।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मी से मारपीट भी की।
संवाद सूत्र, रतिया (फतेहाबाद)। पुलिस हिरासत से फरार होने और गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मी से मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में थाना सदर रतिया पुलिस ने आरोपित संदीप उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित गांव खेत ढाणी खूनन निवासी है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस चौकी नागपुर प्रभारी एएसआइ बसंत सिंह के अनुसार, संदीप को दो नवंबर को एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान वह पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस चौकी नागपुर और अपराध जांच शाखा रतिया की टीमों ने उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने गांव बीराबदी स्थित एक ढाणी में छापा मारा तो संदीप और उसके साथी अनूप ने पुलिसकर्मी ईएचसी सुभाष चंद्र के साथ मारपीट की। आरोपित ने पुलिसकर्मी को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर संदीप को काबू कर लिया, जबकि अनूप फरार हो गया। इस मामले में तीन नवंबर को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।