Move to Jagran APP

महिला को नशीला पदार्थ देकर साथ ले गया युवक, 20 दिन तक करता रहा दुष्कर्म

युवक एक महिला को नशीला पदार्थ देकर अपने साथ ले गया और फिर उससे 20 दिन तक दुष्कर्म करता रहा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 15 Apr 2018 01:22 PM (IST)Updated: Sun, 15 Apr 2018 09:08 PM (IST)
महिला को नशीला पदार्थ देकर साथ ले गया युवक, 20 दिन तक करता रहा दुष्कर्म
महिला को नशीला पदार्थ देकर साथ ले गया युवक, 20 दिन तक करता रहा दुष्कर्म

जेएनएन, फतेहाबाद। गोरखपुर निवासी युवक ने महिला को नशीला पदार्थ दिया और उसे अपने साथ ले गया। घटना 24 मार्च की है। इसके बाद युवक महिला से दुष्कर्म करता रहा। इधर, महिला का पति उसे ढूंढता रहा। उसने पुलिस में भी मामला दर्ज कराया था। गत दिवस महिला को फतेहाबाद से बरामद किया गया तो उसने अपनी दास्तां बयां की। आरोपित सत्यवान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

मामले के अनुसार भट्टू थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी 24 मार्च को चार वर्षीय बेटी के साथ लापता हो गई है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। भट्टू पुलिस के अनुसार लापता महिला को गत दिवस फतेहाबाद से बरामद किया गया। जिसके बाद महिला के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाए गए।

कोर्ट में महिला ने बयान दिए कि आरोपित ने उसे नशीला पदार्थ दे दिया और ले गया। जिसके बाद उसके साथ अज्ञात स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 328, 376 दर्ज की। आरोपित सत्यवान को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उधर, रतिया क्षेत्र के एक गांव की टोहाना में विवाहित महिला से गांव के ही एक युवक द्वारा कुछ महीने पहले जबरदस्ती दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश किया। यहां से कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

महिला ने आरोप लगाया था कि वह टोहाना कस्बे में विवाहित है। शादी से पहले उसके गांव के ही एक युवक ने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे उक्त युवक काफी समय से परेशान कर रहा था। पुलिस ने महिला के बयानों पर गांव के युवक व उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था।

यह भी पढ़ेंः हेडकांस्टेबल का बेटा नाबालिग लड़की को दो दिन तक बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.