वार्डवासियों को दिया स्वच्छता का संदेश
जागरण संवाददाता फतेहाबाद गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ना शुरू हो गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 11:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ना शुरू हो गया। यहीं कारण है कि स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया है। अनाज मंडी के पीछे स्थित कालोनी में जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें पार्षद नेहा मित्तल, प्रो. संध्या अग्रवाल, वर्षा, व मंजू चोपड़ा ने अभियान में अपनी भागीदारी दी। घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के मच्छरों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि घरों के बाहर पानी ना ठहरने दें, क्योंकि ठहरे हुए पानी पर डेंगू, मलेरिया के मच्छर पनपते हैं। इसलिए हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान खुद रखने की जरूरत है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें