मौलवी ने झाड़-फूंक के लिए आई महिला से कर दी ऐसी हरकत, फिर देने लगा धमकियां
महिला झाड़ फूंक के लिए मौलवी के पास गई। वहां मौलवी ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर उससे दुष्कर्म किया।
जेएनएन, टोहाना (फतेहाबाद)। महिला की एक मौलवी से चार साल पहले मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। इसी दौरान अचानक महिला को शारीरिक परेशानी हुई तो वह झाड़ फूंक के लिए मौलवी के पास गई। वहां मौलवी ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी गिलांवाली ढाणी के मोहम्मद अली के साथ जान पहचान हो गई थी। वह विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए झाड़-फूंक करता था। वह भी अपनी शारीरिक परेशानी के कारण उसके पास झाड़-फूंक करवाने जाने लगी। एक दिन उसने अपने घर पर पीर का प्रसाद कहकर उसे नशा खिला दिया, इससे वह बेहोश हो गई।
महिला के मुताबिक उसे बेहोश करने के बाद आरोपित मोहम्मद अली ने उससे दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसने विरोध जताया। आरोपित ने धमकी दी कि यदि वह इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और जान से मरवा देगा।
डर के मारे वह कुछ दिन चुप रही। बाद में उसने पुलिस को शिकायत दी। महिला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर गिलांवाली ढाणी निवासी मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर लिया। शहर थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है कि उसने किस तरह का नशा दिया था।