प्रेमी से शादी करने पहुंची दो बच्चों की मां, पति के रोकने पर हुआ बवाल
विवाहिता के घर कुछ दिन पहले एक युवक किराये पर रहने आया था। जिससे महिला के प्रेम संबंध थे। वे दोनों शादी करने कोर्ट पहुंचे थे। जानकारी मिलने पर यहां महिला का पति पहुंचा तो जमकर हंगामा हुआ।
जेएनएन, फतेहाबाद। एक विवाहिता अपने प्रेमी से विवाह करने के लिए सोमवार दोपहर कोर्ट परिसर पहुंची। सूचना मिलने पर महिला का पति भी अपने परिजनों के साथ वहां आ गया और उसने उनके विवाह को लेकर विरोध जताया। वह अपनी पत्नी को साथ ले जाने लगा।
इस बात को लेकर दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा हुआ। उधर महिला प्रेमी के साथ जाने के लिए अड़ी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि प्रेमी मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इस मामले में जींद में पहले ही केस दर्ज है। मामले की सूचना जींद पुलिस को दी गई। जींद पुलिस फतेहाबाद पहुंचकर हिरासत में लिये गए लोगों को अपने साथ ले गई।
यह भी पढ़ें: हादसे में दूल्हे सहित चार की मौत, दुल्हन को खंरोच तक नही
जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से करनाल की रहने वाली है। वह जींद निवासी जय सिंह के साथ विवाहित है और उनके दो बच्चे भी हैं। जींद का ही विजय नामक एक व्यक्ति महिला के यहां किराये पर रह रहा था और इसी दौरान उसका महिला के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों घर से लापता हो गए और सोमवार को कोर्ट में शादी के लिए पहुंचे, जहां यह हंगामा हुआ।
हुडा चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में शादी की बात पर हंगामा हुआ था। कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है। क्योंकि पहले से ही जींद में केस दर्ज था तो जींद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई।
यह भी पढ़ें: नई परमिट नीति के ड्राफ्ट के खिलाफ निजी बस संचालकों ने खेला मोर्चा
फतेहाबाद की न्यायिक परिसर में शादी को लेकर हंगामा हो गया था। मौके से दोनों पक्षों के कुछ लोगों को काबू किया गया है। इस मामले में जींद में पहले से ही मामला दर्ज है, इसलिए जींद से आई पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों को अपने साथ ले गई है। आगे की कार्रवाई जींद पुलिस करेगी।
-कुलदीप सिंह,हुडा चौकी प्रभारी फतेहाबाद
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।