Move to Jagran APP

जजपा पदाधिकारियों ने गांवों में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

जागरण संवाददाता फतेहाबाद बढ़ते कोरोना को रोकने के लिए जजपा के पदाधिकारियों ने कई

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 08:10 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 08:10 PM (IST)
जजपा पदाधिकारियों ने गांवों में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान
जजपा पदाधिकारियों ने गांवों में चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : बढ़ते कोरोना को रोकने के लिए जजपा के पदाधिकारियों ने कई गांवों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व जजपा नेता जसपाल संधू ने किया। इस दौरान जजपा पार्टी के पदाधिकारियों ने गांव अयालकी, रजाबाद, कात्ताखेड़ी, बोसवाल, मल्हड़, ढाबी ठोबा, बिलासपुर, धीड व साथ लगती ढानियों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। जजपा नेता संधु ने बताया कि इनसो व जजपा के नेताओं ने संयुक्त रूप से ये अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूकत करते हुए गांव की गलियों को सेनिटाइज किया। इसके अलावा लोगों को सेनिटाइजर व मास्क भी वितरित किए गए।

loksabha election banner

जजपा नेता जसपाल संधू ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों तथा डा. अजय सिंह चौटाला की प्रेरणा से युवाओं के हितों की आवाज उठाने के लिए इनसो का गठन किया था। इनसो सामाजिक कार्यों व छात्रों की आवाज को बुलंद करने में अग्रणी है।

इस दौरान जजपा के पदाधिकारी रणजीत अयाल्की, गुरदीप सिंह, काली शर्मा, विकास जाखड़, दीप दोसांझ, हरदीप ढाणी ठोबा, डॉ अमरजीत रजाबाद शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.