यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जाट आंदोलन: घायल पुलिसकर्मियों व पत्रकारों का स्वतंत्रता दिवस समारोह में होगा सम्मान
हरियाणा के डीजीपी ने कहा कि जाट आंदोलन में घायल हुए मीडियाकर्मियों व पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

जेएनएन, फतेहाबाद। भूना में रविवार को झड़प में घायल पुलिसकर्मियों व पत्रकारों का हाल जानने के लिए डीजीपी केपी सिंह सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान डीजीपी ने घायल पुलिसकर्मियों व पत्रकारों को अपनी तरफ से पांच हजार रुपये व प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की। इसके अलावा एसपी ओपी नरवाल को आदेश दिए कि उपचार के दौरान आने वाले खर्च को वेलफेयर फंड से दिया जाए। इसके अलावा घायलों को 15 अगस्त को प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। डीजीपी के साथ हिसार रेंज के आइजी अमिताभ ढिल्लों भी थे।
पुलिस महानिदेशक केपी ङ्क्षसह ने कहा है कि भविष्य में प्रदेश में कही भी संवेदनशील जगहों की कवरेज करने वाले पत्रकारों को बॉडी प्रोटेक्टर व हैलमेट उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि उन्हें घायल होने से बचाया जा सक। अस्पताल में घायल पत्रकारों से बात करते हुए डीजीपी सिंह ने कहा कि उपद्रवियों द्वारा तोड़े गए उनके कैमरे, मोबाइल फोन और लूटी गई नकदी की भरपाई भी प्रशासन द्वारा की जाएगी।
इनपुट थे तभी रोकने का प्रयास किया : केपी सिंह
पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि रविवार को पुलिस व पत्रकारों पर जानलेवा हमला करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस के पास वीडियो फुटेज भी उपलब्ध है, जिसमें इन असामाजिक तत्वों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस के पास ऐसे इनपुट थे कि रविवार को फतेहाबाद सीमा से सटे हिसार जिले के कुछ गांवों से असामाजिक तत्व हथियारों से लैश होकर ढाणी गोपाल चौक पर लगाए गए धरने में पहुंचेंगे और माहौल बिगाडऩे का प्रयास करेंगे। इसी इनपुट पर पुलिस ने नाका लगाकर इन लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस पर ही हमला बोल दिया।