Move to Jagran APP

कृषि कानूनों के खिलाफ डीसी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल व पड़ाव शुरू

कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान बुधवार को अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल व पड़ाव शुरू कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 07:53 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 07:53 AM (IST)
कृषि कानूनों के खिलाफ डीसी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल व पड़ाव शुरू
कृषि कानूनों के खिलाफ डीसी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल व पड़ाव शुरू

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान बुधवार को अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल व पड़ाव शुरू कर दिया गया है। लोहड़ी के पर्व पर राष्ट्रीय अभियान के तहत कृषि की प्रतियां जलाकर काले कानूनों को रद्द करने की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता छत्रपाल सिंह नथवान ने की। आज भूख हड़ताल पर छत्रपाल सिंह नथवान, धर्मपाल सिंह, रण सिंह गुर्जर, भागीरथ कड़वासरा कुम्हारिया, मनोज कुमार बीसला, गुरमेज सिंह, गुरदयाल सिंह अहरवां, प्यारा राम म्योंद कलां, बख्शी राम जांडली कलां, जोगिदर सिंह भ्याणा राज्य उपाध्यक्ष रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा सहित 11 लोग अनशन पर बैठे। इस दौरान फैसला किया गया कि जब तक काले कानून रद्द नहीं किए जाते, पड़ाव व भूख हड़ताल जारी रहेगी।

loksabha election banner

राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आह्वान के तहत किसान सभा जिला सचिव जगतार सिंह, जिला प्रधान रामस्वरूप, खेत मजदूर यूनियन राज्य सचिव कामरेड रामकुमार बहबलपुरिया, पूर्व जिला प्रधान रामचंद्र सहनाल ने बताया कि आंदोलन को तेज करने के लिए काले कानून के खिलाफ गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस कड़ी में 16 जनवरी को फतेहाबाद में मोटरसाइकिल जत्था निकाला जाएगा। 18 जनवरी को जिला स्तर पर महिला किसान दिवस पर हजारों महिलाओं के द्वारा डीसी कार्यालय पर एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। 20 जनवरी को गुरु गोविद सिंह जयंती और 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस जयंती मनाई जाएगी। इसके बाद 26 जनवरी को सरकारी परेड के बाद डीसी कार्यालय के सामने पक्का मोर्चा स्थल पर हजारों मजदूर किसान व्यापारी कर्मचारी राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। इसके बाद ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल व अपनी गाड़ियां लेकर राष्ट्रीय तिरंगे झंडे लेकर शहर में परेड करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.