विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Politics: 'दुष्यंत चौटाला की राजनीतिक मौत की तैयारी में थे हुड्डा', गठबंधन को लेकर बोले JJP महासचिव दिग्विजय चौटाला

Published: Sun, 04 Feb 2024 03:52 PM (IST)

जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कुलदीप की तर्ज पर हुड्डा की दुष्यंत चौटाला की राजनीतिक मौत की ...और पढ़ें

जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला ने दिया बड़ा बयान।
जजपा महासचिव दिग्विजय चौटाला ने दिया बड़ा बयान।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। साल 2019 के विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ वोट लेकर भाजपा को समर्थन देने पर जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने पार्टी की स्थिति साफ की है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद पार्टी की एकमत राय थी कि चूंकि भाजपा के खिलाफ वोट मिला है, इसलिए पहले कांग्रेस को समर्थन के बारे में चर्चा करनी चाहिए।

इसके बाद उन्होंने खुद भूपेंद्र हुड्डा से समर्थन पर बातचीत की शुरूआत की थी। लेकिन हुड्डा ने दो दिन का वक्त लेने के बाद ये कहा कि पहले निर्दलीयों को साथ लेकर आओ, तब इस बारे में आगे बढ़ेंगे। जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला रविवार सुबह वरिष्ठ जजपा नेता एवं अपने करीबी रिश्तेदार पंकज झाझड़ा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र हुड्डा कुलदीप बिश्रोई की तर्ज पर दुष्यंत चौटाला की राजनीतिक हत्या करना चाहते थे, लेकिन दुष्यंत चौटाला ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अलग रास्ता अपनाया जिससे लोगों के काम कराए जा सकें । पांच सालों में अपने अधिकतर वादों को पूरा किया है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा: शराब पार्टी के दौरान नहीं मानी दोस्त की ये बात, मछली काटने के दरांत से की निर्मम हत्या; आरोपी नौ-दो ग्यारह

कांग्रेस में आपस में जारी है सिर फुटव्वल राजनीति: दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि गठबंधन पूरी तरह मजबूत है और पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसको लेकर पार्टी के अंदर मंथन जारी है। फतेहाबाद सीट पर चौटाला परिवार के किसी सदस्य के आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये समय आने पर ही बताया जा सकेगा। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के नए चेहरों को आगे लाने के बयान पर उन्होंने कहा कि सुरजेवाला भी तो पुराने चेहरे हैं, क्या वो खुद को भी बदलना चाह रहे हैं। कांग्रेस जब आपस में सिर-फुटव्वल की राजनीति से बचेगी तो ही प्रदेश में कोई कांग्रेस को गंभीर मानेगा।

इस मौके पर उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, पंकज झाझड़ा, जिलाध्यक्ष रविंद्र बैनीवाल, प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी एवं जिला प्रवक्ता दिनेश बंसल मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Yamunanagar News: नेशनल हाईवे से गायब दिखीं सफेद पट्टियां, खामियों के कारण बढ़ रही दुर्घटनाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।