Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather Update: बारिश पर अब लगेगा ब्रेक, मानसून की होगी विदाई; पढ़ें अब कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 08:21 AM (IST)

    Haryana Weather Update अब प्रदेश में पूरी तरह से मानसून की विदाई हो जाएगी। अगले दो दिनों में प्रदेश से मानसून विदाई ले लेगा। मौसम विभाग की माने तो मानसून अब वापस जा रही है। यहीं कारण है कि पिछले दिनों बरसात का दौर बना था। इस बार मानसून की अच्छी बरसात न होने के कारण धान की फसल पर प्रभाव भी देखने को मिला है।

    Hero Image
    हरियाणा में आगामी दिनों में अब साफ रहेगा मौसम।

    फतेहाबाद, जागरण संवाददाता। Haryana Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में बीते दिन बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

    वहीं, अब प्रदेश में पूरी तरह से मानसून की विदाई हो जाएगी। अगले दो दिनों में प्रदेश से मानसून विदाई ले लेगा। कई जिलों में दो दिन पहले बारिश हुई, लेकिन अब इसका दौर निकल गया है। मौसम विभाग की माने तो मानसून अब वापस जा रही है। यहीं कारण है कि पिछले दिनों बरसात का दौर बना था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आने वाले दिनों में साफ रहेगा मौसम

    कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बरसात भी हुई। जिसका असर फसलों पर देखने को मिला था। टोहाना क्षेत्र में किसानों ने कुछ समय पहले ही सिंचाई की थी ऐसे में फसल जमीन पर भी बिछ गई।

    इसके अलावा नरमा की चुगाई न होने के कारण फसल जमीन पर गिर गई थी। लेकिन राहत ये है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। जिससे किसानों को राहत मिली है।

    फसलों पर पड़ा बारिश का असर

    अगर फतेहाबाद जिले में इस साल मानसून की बरसात का जिक्र करे तो जिला सुखा ही रहा है। इस बार 44 प्रतिशत मानसून की कम बरसात हुई है। जिसका सीधा असर फसलों पर देखने को मिला है। मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किए है उसमें साफ नजर आ रहा है कि कई साल बाद ऐसा मौका आया है कि बरसात कम हुई है।

    पिछले साल जिले में अच्छी बरसात हुई थी। यही कारण था कि इस बार 20 हजार हेक्टेयर धान का रकबा बढ़ गया था। लेकिन किसानों को क्या पता था कि बरसात नहीं होगी। गर्मी अधिक होने व बरसात न होने के कारण धान की फसल में पत्ता लपेट बीमारी आ गई। जिस कारण धान की फसल प्रभावित हुई है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट, कुछ दिन खिलेगी धूप


    अब जाने मानसून सीजन में कितनी हुई है बरसात

    मानसून सीजन में होती है बरसात : 230.40 इस बार हुई बरसात : 137. 06 सामान्य से कम हुई बरसात : 44 प्रतिशत। उपनिदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग के डॉ. राजेश सिहाग ने कहा कि मौसम अब साफ हो गया है।

    आने वाले दिनों में बरसात आने की संभावना नहीं है। इस बार मानसून की अच्छी बरसात न होने के कारण धान की फसल पर प्रभाव भी देखने को मिला है। पछेती धान की फसल में किसान लगातार ध्यान रखे ताकि बीमारी न आ सके।

    यह भी पढ़ें-  Hisar News: कैमरी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 10 साल बाद बनेगा मेन रोड; 18 करोड़ खर्च कर रहा विभाग