यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather: बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट, कुछ दिन खिलेगी धूप
मौसम विभाग के विज्ञानियों की तरफ से पहले ही 25 सितंबर तक मौसम में परिवर्तन रहने की संभावना व्यक्त की ...और पढ़ें

HighLights
- हलकी वर्षा से न्यूनतम तापमान में गिरावट
- सोमवार को दोपहर बाद मौसम में हुआ बदलाव
जागरण संवाददाता, हिसार : जिले के मौसम में सोमवार को फिर से बदलाव देखने को मिला। दोपहर में अचानक मौसम बदलने के बाद हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया, लेकिन इस बीच लगातार हो रही हल्की बारिश से न्यूनतम तापमान में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है।
न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस
मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के विज्ञानियों की तरफ से पहले ही 25 सितंबर तक मौसम में परिवर्तन रहने की संभावना व्यक्त की गई थी। सोमवार को मौसम में बदलाव हुआ और दोपहर को हलकी बारिश हुई। ठंडी हवाएं चलने के बाद अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
.jpg)
54 प्रतिशत तक कम हुई बारिश
हालांकि, आंकड़ों पर नजर डालें तो हिसार में अभी तक करीब 54 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मानसून में इस बार वर्षा ज्यादा नहीं होने के कारण किसानों को काफी परेशानी हुई। वहीं लोगों को भारी गर्मी भी झेलनी पड़ी।
