Move to Jagran APP

Farmer Protest: 18 दिनों से टूटा है पंजाब से संपर्क, लोग परेशान... ग्रामीण रास्ते बने सहायक, कपड़े का कारोबार हो रहा प्रभावित

किसानों के दिल्ली कूच के चलते पंजाब के रास्ते पुलिस ने बंद हैं और इससे रोडवेज की बसें नहीं चल रही। वहीं दोनों राज्यों का संपर्क टूटने के कारण बड़ी परेशानी आ रही है। ट्रक ग्रामीण रास्तों के माध्यम से पंजाब जा रहे है। पंजाब व हरियाणा में दोनों तरफ शांति है लेकिन बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा रास्ता रोकने के चलते लोगों की को परेशानी हो रही है।

By Jagran News Edited By: Shoyeb AhmedPublished: Wed, 28 Feb 2024 04:15 AM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2024 07:08 AM (IST)
किसान आंदोलन के कारण प्रदेश का 18 दिनों से पंजाब से संपर्क टूटा हुआ है (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। किसानों के दिल्ली कूच के चलते पंजाब के रास्ते पुलिस ने बंद किए हुए हैं। इससे रोडवेज की बसें नहीं चल रही हैं। वहीं दोनों राज्यों का संपर्क टूटने के कारण बड़ी परेशानी आ रही है। ट्रक ग्रामीण रास्तों के माध्यम से पंजाब जा रहे है।

loksabha election banner

पंजाब व हरियाणा में दोनों तरफ शांति है, लेकिन बॉर्डर पर प्रशासन द्वारा रास्ता रोकने के चलते लोगों की आवाजाही परेशान है। अकेले रोडवेज की 52 से ज्यादा बसे प्रभावित हैं। इससे रोडवेज के राजस्व को नुकसान हुआ है। वहीं आमजन को भी परेशानी आ रही है।

रास्ते बंद होने के कारण नहीं आ रहा कपड़ा

फल व सब्जी एक दूसरे राज्य में सप्लाई खूब होती है। इतना ही नहीं दूसरा व्यापार खूब प्रभावित हो रहा। जिले में रेडीमेड कपड़े बेचने के व्यापारी लुधियाना से कपड़ा लेकर आते है। लेकिन अब रास्ता बंद होने के कारण वे वहां से कपड़े नहीं ला पा रहे है।

ईश्वर रेडीमेड शोरूम के संचालक पंकज कुक्कड़ का कहना है कि पूरा माल दिल्ली व लुधियाना से आता है। लेकिन अब दिल्ली का रूट भी प्रभावित है। वहीं पंजाब के रास्ते तो बंद किए हुए है। ऐसे में अधिकांश व्यापारी व दुकानदार पंजाब जाकर कपड़े नहीं ला पा रहे है। इससे उनका व्यापार प्रभावित हुआ है। वहीं ग्राहक को भी समय पर कपड़े नहीं मिल रहे।

पंजाब रूट बंद होने से हिमाचल व कश्मीर तक माल रुक रहा

सब्जी मंडी के व्यापारियों का कहना है कि पंजाब के मुख्य रूट पर की गई नाकाबंदी के कारण पंजाब के साथ हिमाचल व कश्मीर तक माल प्रभावित हो रहा है। सब्जी मंडियों में पंजाब से सब्जी व फल आते है। वहां पर सप्लाई भी होते है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश व कश्मीर तक से फल आते है। लेकिन मुख्य सड़कों पर प्रशासन ने बंद कर दिया। दूसरे राज्यों से सामान आने में बाधा उत्पन्न हो गई है। जो फल व सब्जियां ग्रामीण रास्तों से मंगवाई जा रही है। वे किराया अधिक होने के कारण महंगी पड़ रही है।

पंजाब के ये रूट प्रभावित

रोडवेज के 52 बसें पंजाब सीमा सील करने से प्रभावित हुई है। इनमें सरदूलगढ़, मानसा, पातड़ा, पटियाला व चंडीगढ़ की बसें भी बंद है। इसके अलावा जम्मू व हिमाचल जाने वाली बसे भी बंद है। इतना ही नहीं, रतिया रूट पर भी ग्रामीण रास्तों से बसें चला रहे है। लोगों की मांग है कि रतिया रूट पर बसें सीधी चलाई जाए।

रंगाई नाले पर की गई नाकाबंदी को तुरंत हटाया जाए। पंजाब के रूट फिलहाल बंद है। चंडीगढ़ वाया पटियाला के साथ वाया कैथल अंबाला रूट भी बंद है। रतिया रूट पर ग्रामीणों रास्तों से बस चलाई जा रही है। पंजाब रूट पर बसें सरकार के आदेश आने पर ही चलाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.