Move to Jagran APP

प्रकाश उत्सव को लेकर शहर में निकाला नगर कीर्तन

संवाद सूत्र, टोहाना: दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद ¨सह महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर बृ

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jan 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jan 2018 03:01 AM (IST)
प्रकाश उत्सव को लेकर शहर में निकाला नगर कीर्तन
प्रकाश उत्सव को लेकर शहर में निकाला नगर कीर्तन

संवाद सूत्र, टोहाना: दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद ¨सह महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा ¨सह सभा के तत्वाधान में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन पंज प्यारों की अगुवाई में किया गया जोकि अनाज मंडी गुरुद्वारा साहिब से जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ रवाना हुआ। इस नगर कीर्तन में टोहाना क्षेत्र के सैकड़ों संगतों ने भाग लिया। इस नगर कीर्तन का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पंच प्यारों की अगुवाई में फूलों से सजे वाहन में श्री गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया था। जबकि युवा संगत उसके आगे सड़क पर सफाई कर वाहे गुरु का जप कर रहे थे। गतका पार्टी ने अनेक हैरतंगेज कारनामे प्रस्तुत कर दर्शकों को आश्चर्यचकित किया। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा के ग्रंथी बल¨वद्र ¨सह व नरेंद्र ¨सह द्वारा शब्द कीर्तन के द्वारा संगतों को निहाल किया जा रहा था। गुरुनानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी पंक्तिवद्ध शोभायमान थे। नगर कीर्तन रेलवे रोड से नेहरू मार्केट, घंटाघर चौक, तहसील रोड, गुरुद्वारा तूर नगर से चंडीगढ़ रोड के रास्ते से होते हुए शहर गुरुद्वारा पर आकर संपन्न हुआ। इससे पूर्व अनाज मंडी गुरुद्वारा में सुबह 10 बजे श्री गुरुग्रंथ साहिब के पाठ का भोग डाला गया। उसके उपरांत अटूट लंगर बरताया गया। ¨सह सभा प्रधान अवतार ¨सह नांगला ने बताया कि 5 जनवरी को शहर गुरुद्वारा साहिब में गुरु गो¨बद ¨सह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के अवसर पर दीवान सजाया जाएगा। वहीं बाहर से आए रागी व ढाढी जत्थों द्वारा गुरु जी के जीवन प्रसंगों की विस्तार से व्याख्या की जाएगी। नगर कीर्तन में गुरूद्वारा ¨सह सभा प्रधान अवतार ¨सह नांगला, गुरबक्श ¨सह, परमजीत ¨सह, हाकम ¨सह नांगला, गुरबचन ¨सह, राम¨सह सैनी, कर्म ¨सह ढिल्लों, रेश्म ¨सह, राहुल ¨सह, अवतार ¨सह, नरसी ¨सह, गुरपाल नैन आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.