विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहाबाद में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Published: Fri, 06 Nov 2026 01:34 AM (IST)

रतिया के रतनगढ़ गांव में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गुरमीत कौर की बठिंडा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत। सांकेतिक फोटो

सड़क हादसे में घायल महिला की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. रतिया के रतनगढ़ गांव में सड़क हादसे में गुरमीत कौर घायल हुईं।

  2. बठिंडा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

  3. पुलिस ने पिक-अप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

संवाद सूत्र, रतिया (फतेहाबाद)। रतिया उपमंडल के रतनगढ़ गांव में करीब 10 दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई गुरमीत कौर की बठिंडा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके निधन से स्वजन में शोक है और गांव में भी मातम पसरा है। स्वजन के अनुसार, गुरमीत कौर एक निजी स्कूल में सेवादार थीं। गत 26 अक्टूबर को दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपनी दो सहयोगी सेवादारों के साथ पैदल गांव लौट रही थीं।

इसी दौरान पंजाब की ओर से आ रही पिक-अप गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल गुरमीत कौर को पिक-अप चालक ने रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद चालक और उसके सहयोगी उन्हें उपचार के लिए पहले फतेहाबाद, फिर हिसार और अंत में बठिंडा के निजी अस्पताल ले गए।

वहां उनका आपरेशन किया गया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के शव को रतिया के नागरिक अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। शहर थाना पुलिस ने मृतका के बेटे और अन्य स्वजन के बयानों के आधार पर पिक-अप चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।