निजीकरण को बढ़ावा दे रही है सरकार : सिंह
जागरण संवाददाता फतेहाबाद हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा एवं
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की जिलास्तरीय सम्मेलन जिला प्रधान सुरजीत सिंह दुसाद की अध्यक्षता में शुरू हुई। संचालन जिला सचिव कृष्ण नैन ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व प्रधान व प्रैस सचिव वजीर सिंह ने कहा कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में पद खाली पड़े हैं। हरियाणा के प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में एक भी स्थाई सफाई कर्मचारी नहीं हैं। प्राइमरी विद्यालयों में सफाई कर्मचारी, चौकीदार, क्लर्क, माली नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रत्येक क्षेत्र में निजीकरण कर रही है। जबकि शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं सब के लिए मुफ्त होनी चाहिए, लेकिन सरकार के नुमाइंदें अपने खुद के फायद के लिए निजी स्कूल व निजी अस्पतालों को बढ़ावा दे रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ छल किया। रोजगार को लेकर हरियाणा सरकार दावा करती है कि हमने रोजगार दे दिया है। लेकिन हरियाणा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को हरियाणा में गुजरात मॉडल लागू कर रही है। मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कभी एनआरसी, सीएए, एनपीआर और धर्म के आधार पर देश में नफरत फैलाई जा रही है। लेकर पूरे प्रदेश में आन्दोलन चलाया जाएगा। सम्मलेन में राजसिंह, देशराज, राजपाल मिताथल व रामनिवास वर्मा, कुरडाराम सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।