सेवा भारती संस्था द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप आज
संवाद सहयोगी टोहाना अयोध्या स्थित श्रीराम जन्म भूमि में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के शुभ अवस
संवाद सहयोगी, टोहाना : अयोध्या स्थित श्रीराम जन्म भूमि में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के शुभ अवसर पर सेवा भारती संस्था की शाखा टोहाना द्वारा संचालित सेवा भारती स्वास्थ्य केंद्र में 5 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर संघचालक प्रेमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि इस शिविर में जरूरतमंद रोगियों को संस्था द्वारा निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं टोहाना रत्न कर उपाधि से अलंकृत डा. शिव सचदेवा इस शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाते हुए हम सभी को निजी स्वार्थ व अहंकार को त्यागकर जनकल्याण के कार्यों में अपनी भागेदारी निभानी चाहिए। इसी से एक महान आदर्श रूपी संसार का सृजन होगा।