चार दिन पहले घर से लापता युवक का शव बीघड़ हैड पर मिला, दंपती पर मामला दर्ज
जागरण संवाददाता फतेहाबाद हरनाम सिंह कालोनी से चार दिनों से लापता युवक का शव बीघड़
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
हरनाम सिंह कालोनी से चार दिनों से लापता युवक का शव बीघड़ हैड के अंदर मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर सही कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर के अंदर हंगामा भी किया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए पड़ोस में रहने वाले दंपती पर मामला दर्ज किया है।
करीब चार दिन पहले हरनाम कालोनी निवासी रोशन सिंह संदिग्ध परिस्थितियों से लापता हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार सुबह किसानों ने सूचना दी कि बीघड़ हैड के अंदर एक युवक का शव फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो उसकी पहचान रोशन लाल के रूप में हुई। बाद में परिजनों को सूचना दी। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक अपने ही पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति जगदीश के घर गया था। वही जगदीश ने मृतक रोशन से कहा कि वह उसके घर न आए। उस पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद वह रविवार से लापता था। बुधवार को उसका शव बीघड़ हैड पर मिल गया।
---------
मृतक के भाई रोहताश की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले दंपती जगदीश व पूजा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेंद्र कंबोज, शहर थाना प्रभारी।