मांगों को लेकर वन कर्मचारी और मजदूर हड़ताल पर बैठे
वन कर्मचारी व समस्त मजदूर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वा
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
वन कर्मचारी व समस्त मजदूर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रोडवेज तालमेल कमेटी के समर्थन में काम पूर्णतया बंद करके हड़ताल पर है और वन मंडल अधिकारी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। सरकार की पर्यावरण विरोधी नीतियों, निजीकरण, ठेका प्रणाली, ऑनलाईन ट्रांसफर के खिलाफ वन कर्मचारी-मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। वन कर्मचारियों व मजदूरों ने सरकार की कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों व जिद्द के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। धरने की अध्यक्षता वन कर्मचारी संघ के उपप्रधान सुनील डूडी व वन मजदूर यूनियन के जिला प्रधान बलबीर ¨सह ने संयुक्त रूप से की व संचालन जिला सचिव देवेन्द्र ने किया। आज धरने में जिला कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश, प्रेस सचिव अमीलाल, रेंज प्रधान शीशपाल बलौदा, अजीत ¨सह, दलीप ¨सह, ध्यान चंद सेठी, बलबीर ¨सह, सुलतान ¨सह सहित सैंकड़ों मजदूर व कर्मचारी शामिल रहे।