थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने रात 11 बजे किया रक्तदान
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने मानवता का फर्ज ि
संवाद सूत्र, टोहाना : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं टोहाना के विधायक सुभाष बराला ने मानवता का फर्ज निभाते हुए बीती रात 11 बजे थैलेसीमिया से ग्रस्त ऐसे बच्चे को रक्तदान किया, जिसे इसकी सख्त जरूरत थी। रात को जब उन्हें जनसेवा ब्लड ग्रुप के एक सदस्य ने यह सूचना दी कि थैलेसीमिया से ग्रस्त एक बच्चे को ए-पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है, तो उन्होंने बिना देरी किए जगदंबे ब्लड ग्रुप बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। भूना क्षेत्र में 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन विश्वास रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे, उसी समय जन सेवा ब्लड ग्रुप के सदस्य ने प्रदेशाध्यक्ष को फोन किया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे की मदद के लिए ए-पॉजिटिव ब्लड की जरूरत है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया बच्चों को माता-पिता से आनुवांशिक तौर पर मिलने वाला रोग है, जिसके होने से शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी आ जाती है और बच्चे में रक्त क्षीणता हो जाती है। इस रोग में बच्चे के शरीर में रक्त की भारी कमी होने लगती है, जिस कारण से उसे बार-बार रक्त की आवश्यकता पड़ती है।