फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम की शुरुआत सराहनीय कदम : डीएसओ
जागरण संवाददाता फतेहाबाद जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह बेरवाल ने क
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह बेरवाल ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने अपनी खेल प्रतिभा के बल पर भारत को विश्व में अलग पहचान दिलाई। इसलिए उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। वे रन फॉर फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत भोडियाखेड़ा खेल स्टेडियम में आयोजित दौड़ के शुभारंभ अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित कर रहे थे। दौड़ भोडियाखेड़ा स्टेडियम से शुरु होकर सिरसा रोड बाईपास तक करवाई गई। जिसमें करीब 600 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। तीन किलोमीटर तक आयोजित करवाई गई इस दौड़ स्पर्धा में सोशल डिस्टेड्क्षसग को ध्यान में रखा गया।
खिलाडिय़ों को खेल दिवस की बधाई देते हुए श्री बेरवाल ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम की शुरुआत सराहनीय कदम है। इसके जरिए हर नागरिक के स्वास्थ्य को अच्छा रखने की मुहिम शुरू की गई। जिससे खेलों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ सके। इस मूवमेंट में खिलाडिय़ों के साथ-साथ आम लोगों को जोड़ने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद खेल प्रेमियों, खेल प्रशिक्षकों तथा खिलाड़ियों के प्रेरणा के स्त्रोत बने। विश्व में हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद ने भारत की खेलों में अलग पहचान बनाई। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह बेरवाल ने कहा कि शरीर को हृष्ट-पुष्ट रखने में खेल सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। नियमित रुप से खेलने से होने वाली कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे अपने जीवन में किसी न किसी खेल को अवश्य जगह दें।
इस अवसर पर कुश्ती प्रशिक्षक अनिल कुमार, सुंदर सिहाग, ओपी सिहाग, उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।