फतेहाबाद के गांवों में जुआ खेलते 15 लोग गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक रुपये बरामद
फतेहाबाद पुलिस ने चिंदड़ और धांगड़ गांवों में दो अलग-अलग छापेमारी कर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ...और पढ़ें
-1794310288569_m.webp)
गांवों में जुआ खेलते 15 लोग गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
HighLights
फतेहाबाद पुलिस ने दो गांवों में जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया।
कुल 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर नकदी बरामद की गई।
चिंदड़ और धांगड़ गांवों में हुई ये पुलिस कार्रवाई।
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। पुलिस ने गांव चिंदड़ और धांगड़ में दो अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर 15 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए काबू किया। पुलिस ने दोनों मामलों में 1 लाख 11 हजार 300 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। आरोपितों के खिलाफ हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
थाना सदर प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित के अनुसार, नौ नवंबर को पुलिस चौकी बड़ोपल की टीम उपनिरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में चिंदड़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव के खाली मकान में कुछ लोग पैसे दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सीआइए टीम के सहयोग से छापेमारी कर आठ व्यक्तियों को काबू किया गया। इनमें संदीप, बृजेश उर्फ बंटी, सोनू, मनीष, प्रमोद, महेंद्र सिंह, अनिल और अशोक कुमार शामिल हैं। सभी चिंदड़ के निवासी हैं। मौके से 44 हजार रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।
गन्ने के खेत में बल्ब की रोशनी में खेल रहे थे जुआ
दूसरी कार्रवाई गांव धांगड़ में की गई। उपनिरीक्षक भूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर गन्ने के खेत में बने कोठड़े के पास छापामारी की। यहां बल्ब की रोशनी में जुआ खेल रहे सात व्यक्तियों को पकड़ा गया।
इनमें सुखदेव, स्वर्ण सिंह, प्रमोद और राजकुमार निवासी धांगड़, बलविंद्र निवासी भिरड़ाना, राजू सिंह निवासी राकसेड़ा और महाबीर निवासी भूना शामिल हैं। पुलिस ने 67 हजार 300 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। थाना प्रभारी ने कहा कि जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।