फतेहाबाद की बेटी हमीशा कथूरिया भारतीय नौसेना में बनीं लेफ्टिनेंट, खुशी से झूम माता-पिता
टोहाना की हमीशा कथूरिया भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है जो देश सेवा में अपना योगदान देना चाहती हैं।

टोहाना की बेटी हमीशा कथूरिया भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनीं।
HighLights
हमीशा कथूरिया भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनीं
टोहाना और परिवार के लिए गर्व का क्षण
बेटियों के लिए प्रेरणा, देश सेवा का मार्ग
संवाद सहयोगी, टोहाना। टोहाना की होनहार बेटी हमीशा कथूरिया भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उनकी उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पिता दीवानचंद कथूरिया और माता सुनीता कथूरिया ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया।
प्रतिष्ठित सैन्य सेवा में अधिकारी बनकर हमीशा ने परिवार के साथ टोहाना का मान भी बढ़ाया है। लेफ्टिनेंट का पद अनुशासन, समर्पण, साहस और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी होती है।
हमीशा ने लक्ष्य के प्रति समर्पण और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़ा लक्ष्य हासिल कर देश की सेवा करना चाहती हैं। लोगों का कहना है कि छोटे शहरों और कस्बों की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।
हमीशा की उपलब्धि यह भी दर्शाती है कि बेटियां देश की सुरक्षा और सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को लक्ष्य तय करने और उसे पाने के लिए साहस व मेहनत करने की प्रेरणा देती है।