गणेश उत्सव पर झूमे श्रद्धालु
संवाद सूत्र, टोहाना : टोहाना के वार्ड न. 13 आजाद नगर वासियों ने गणेश महोत्सव की धूमधाम स
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Aug 2017 06:40 PM (IST)Updated: Tue, 29 Aug 2017 06:40 PM (IST)
संवाद सूत्र, टोहाना :
टोहाना के वार्ड न. 13 आजाद नगर वासियों ने गणेश महोत्सव की धूमधाम से शुरूआत की। शंकर और भुवनेश के नेतृत्व में गणपति की भव्य प्रतिमा को सजाकर मौहल्ले में ढोल ढमाको के साथ रंग व गुलाल लगाते हुए शोभा यात्रा निकालकर नाचते हुए स्थानीय बजरंग मॉडल स्कूल में स्थपित किया गया। बजरंग मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू वर्मा व स्टाफ ने गणपति का स्वागत करते हुए तथा लड्डूओं का भोग लगाकर गणपति की पूजा अर्चना की। अवसर पर पुनीत, रजत, भूषण, जितेंद्र,मनोज, गौरव सोनू तथा सभी मौहल्ले निवासी आदि उपस्थित रहे। इसी के साथ सभी को गणपति उत्सव की बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें