Move to Jagran APP

कल प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां देंगे वन कर्मचारी और मजदूर

वन कर्मचारी-मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक वन कार्यालय में जि

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 10:49 PM (IST)
कल प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां देंगे वन कर्मचारी और मजदूर

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: वन कर्मचारी-मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक वन कार्यालय में जिला कार्यकारी प्रधान जयप्रकाश व वन विभाग मजदूर यूनियन के जिला उपप्रधान भजनलाल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला उपप्रधान सुनील डूडी ने किया। संघ के प्रदेश महासचिव विनित कुमार, वन विभाग मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव राजकुमार निराणियां ने कहा कि वन विभाग में निजीकरण की नीतियों के खिलाफ व वन मंत्री द्वारा संघ को बातचीत का समय न देकर वन कर्मचारियों व वन मजदूरों की समस्याओं का समाधान न करने के विरोध में वन कर्मचारी व वन मजदूर 18 सितंबर को सर्व कर्मचारी संघ के जेल भरो आंदोलन में बढ़चढ़ कर भाग लेंगे और अपनी गिरफ्तारियां देंगे। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेश के कर्मचारी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने, समान काम समान वेतन लागू करने, पुरानी पेंशन नीति लागू करने व अन्य मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए गए थे। उन्होंने वन कर्मचारियों व मजदूरों से 18 सितंबर के जेल भरो आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर वन कर्मचारी संघ के फतेहाबाद रेंज प्रधान शीशपाल बलौदा, जिला ऑडिटर सुभाष गोदारा, दलीप ¨सह, टोहाना रेंज सचिव जगसीर, वन विभाग मजदूर यूनियन के जिला सचिव देवेन्द्र, जिला कोषाध्यक्ष रणवीर, टोहाना रेंज प्रधान बलवान नांगला, ध्यान चंद सेठी सहित अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.