Move to Jagran APP

भाजपा में हर कार्यकर्ता को मिलता है सम्मान : वेद फुलां

भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाला हर कार्यकर्ता सीधे राष्ट्रवाद

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 10:36 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 10:36 PM (IST)
भाजपा में हर कार्यकर्ता को मिलता है सम्मान : वेद फुलां
भाजपा में हर कार्यकर्ता को मिलता है सम्मान : वेद फुलां

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाला हर कार्यकर्ता सीधे राष्ट्रवाद से जुड़ता है। गांव बड़ोपल में महेंद्र जांगू के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने यह बात कहीं। इस अवसर पर महेंद्र जांगू ने अपने परिवार व समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वॉइन की। कार्यक्रम में बिश्नोई व नायक समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा पार्टी में हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है, चाहे वह कार्यकर्ता पुराना हो या नया। भाजपा में हर एक कार्यकर्ता सीधे राष्ट्रवाद से जुड़ता है और राष्ट्रवाद व देश के लिए काम करने वाले हर एक व्यक्ति का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व हरियाणा सरकार की कार्यप्रणाली से पता चलता है कि यह सरकार जातिवाद, क्षेत्रवाद व भाई-भतीजावाद से परे हटकर सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलने वाली सरकार है। भाजपा ने दावा किया है कि कार्यक्रम में महेंद्र ¨सह जांगू, रामनिवास जांगू, रामधारी, चंदू राम भादू, छोटू राम, भाल ¨सह राजकुमार नायक, रामप्रताप, बलजीत, कश्मीर ¨सह, मनीराम, डॉक्टर सुरेश, राम ¨सह व मंजीत भाजपा में शामिल हुए।

loksabha election banner

इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रीतम शर्मा, मार्किट कमेटी चेयरमैन राजेन्द्र भाटिया, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सरदार गुरदेव ¨सह, मंडल अध्यक्ष आदमपुर ओमप्रकाश खिचड़, अर¨वदर जांगू, मंडल महामंत्री परमजीत बैनीवाल, लख्मी शर्मा, खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक राकेश भाम्भू, जिलाध्यक्ष आईटी सेल कँवल चौधरी, जगदीश नायक, सुलतान नायक, वाईस चेयरमैन राम¨सह मांझू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.