Move to Jagran APP

सरकार की नीति के खिलाफ लामबंद 740 कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारियां

तय कार्यक्रम के तहत सर्व कर्मचारी के बैनर के तले विभिन्न विभाग

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 10:31 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 10:31 PM (IST)
सरकार की नीति के खिलाफ लामबंद 740 कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारियां
सरकार की नीति के खिलाफ लामबंद 740 कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारियां

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

तय कार्यक्रम के तहत सर्व कर्मचारी के बैनर के तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी। इस प्रदर्शन में 740 कर्मचारी शामिल हुए। इनमें 143 महिलाएं भी थीं। सभी कर्मचारी पहले नई अनाजमंडी में इकट्ठा हुए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस बार पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। अलग-अलग महकमे से शामिल कर्मचारी लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। फिर गिरफ्तारियां दीं।

तमाम संभावनाओं का पूर्वाभास रखते हुए प्रशासन ने पहले ही गिरफ्तारी को लेकर 10 से अधिक बसों का इंतजाम कर रखा था। इसके अलावा लघु सचिवालय में भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी भी तैनात कर रखे थे ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना को रोका जा सके। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले मंगलवार को फतेहाबाद जिलेभर से जेल भरो आंदोलन के दौरान गिरफ्तारियां दी। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप ¨सह भड़ोलांवाली ने स्वास्थ्य विभाग के साथ रोडवेज कर्मचारियों पर एस्मा कानून लागू करने का विरोध किया और सरकार की घोर ¨नदा करते हुए कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से निलंबित किए गए कर्मचारियों को बहाल करे और एस्मा जैसे काले कानून को निरस्त करें वरना सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा बड़े आंदोलन करने पर मजबूर होगा। कर्मचारी हिसार रोड स्थित नई सब्जी में एकत्रित हुए। संघ के राज्य कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद बाटू, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के अध्यक्ष सीएन भारती व हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के महासचिव सरबत ¨सह पूनिया ने बताया कि इस आंदोलन में सभी सरकारी व अर्ध सरकारी विभागों के अलावा बोर्ड-निगमों, नगर निगमों, पालिका, परिषदों, सहकारी समितियों, पंचायत समितियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं में कार्यरत फतेहाबाद जिले के कर्मचारी संगठनों के कर्मचारी शामिल हुए। जिला सचिव कृष्ण नैन व नगरपालिका संघ के राज्य उपप्रधान रमेश तुषामड़ ने मांग की कि आंदोलन के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा के तहत की गई बर्खास्तगी और निलंबन की कार्रवाई को रद किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के एमपीएचडब्ल्यू व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारियों की हड़ताल का बातचीत से समाधान करने की मांग सरकार से होगी। अगर जेल भरो आंदोलन के बाद भी सरकार ने बातचीत के जरिये मुद्दे का समाधान नहीं किया तो सभी कर्मचारी मिलकर आंदोलन चलाने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर रघुवीर ¨सह नडेल जिला प्रधान गेस्ट टीचर्ज यूनियन, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान सुरजीत दुसाद, ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन्स वर्कर्स यूनियन के सचिव रामनिवास शर्मा, सुभाष बैजलपुरिया, पूर्व प्रधान बेगराज, रामदिया, चन्द्रभान, हरपाल हुड्डा, रजवंत रतिया, देवीलाल रतिया, प्रेम नैन, राजकुमार निराणियां, मास्टर राजकुमार भूना, विरेन्द्र भट्टू, रामनिवास ठाकर बस्ती, सुनिता झलनियां, सीआइटीयू के जिला उप प्रधान रमेश जांडली, धर्मेन्द्र ढांडा सहित अन्य संघ के नेताओं ने संबोधित किया और गिरफ्तारियां दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.