भूथनकलां में आसमानी बिजली गिरी, मकान की गिरी छत
संवाद सूत्र भिरडाना मंगलवार को बरसात के दौरान गांव भूथनकलां में ढाणी में आसमानी बिजली ि
संवाद सूत्र, भिरडाना : मंगलवार को बरसात के दौरान गांव भूथनकलां में ढाणी में आसमानी बिजली गिर गई। जिससे एक मकान की छत गिरी गई। इस मकान में ट्रैक्टर व अन्य सामान था जो नष्ट हो गया। धमाका होने के साथ ही लोगों मौके पर दौड़े। किसी जान को नुकसान न होने पर राहत की सांस ली।
जानकारी देते हुए भूथनकलां निवासी ओमप्रकाश खिचड़ ने बताया कि वह गांव के पास ही ढाणी बनाकर रहता है। उसने एक बड़ा कमरा बना रखा है। जिसके अंदर वो अपना ट्रैक्टर खड़ा करता है। इसके अलावा उसका अंदर सामान भी पड़ा रहता है। मंगलवार सुबह 7 बजे गरज के साथ आसमानी बिजली गिर गई। जिससे मकान की छत गिर गई और ट्रैक्टर जा गिरी। इससे ट्रैक्टर को नुकसान होने के साथ अन्य सामान भी खराब हो गया। किसान ने बताया कि पास में ही उसका मकान था जो परिवार के साथ रह रहा है। जिससे जान को कोई नुकसान नहीं हुआ बल्कि आर्थिक नुकसान हुआ है।