दीपावली की रात जुअे की राशि पर विवाद, दो गुटों ने मचाया उत्पाद, कई वाहनों के शीशे तोड़े
दीपावली की रात जुअे की राशि को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। मामला खूूूूनी भिड़ंत तक पहुंच गया। इस दौरान उत्पातियों ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए।
जेएनएन, फतेहाबाद। दीपावली की रात जुअे की राशि को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। मामला खूूूूनी भिड़ंत तक पहुंच गया। अशोक नगर निवासी एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ तलवारें लेकर शिव चौक पर पहुंचा। वहां वह व्यक्ति नहीं मिला, जिससे उसका विवाद हुआ था। इस पर उसने व उसके साथियों ने वहां खड़े वाहनों पर अपना गुस्सा उतारा और आठ गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए व दोपहिया वाहन तोड़ दिए।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान जिस व्यक्ति से विवाद हुआ था वह भी साथियों सहित मौके पर पहुंच गया। इस पर हमला करने आए लोग वहां से भाग गए। उन्होंने अपनी बाइकें वहीं पर छोड़ दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने बाइकों को आग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक मामला शांत हो चुका था।
आइओ सुरेंद्र पाल ने कहा कि दो गुटों ने खूब आतंक मचाया है, मगर किसी ओर से अभी शिकायत नहीं मिली है। जिन लोगों की गाडि़यों के शीशे तोड़े गए वो भी डरे हुए हैं। सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपितों की पहचान कर शांति भंग करने आदि जैसे धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाहर गाड़ियों के कांच फूटने की आवाज से उनकी नींद खुल गई। लोगों ने खिड़कियों से देखा कि हाथों में तलवारें लहराते हुए कुछ लोग वाहनों को तोड़ रहे थे। डर के कारण कोई बाहर नहीं निकले। ऐसे में बदमाशों ने खूब आतंक मचाया। माना जा रहा है कि बदमाशों ने नशा भी किया हुआ था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें