अधिग्रहण भूमि पर विवाद, गांव खाराखेड़ी में रूका अंडरपास का निर्माण
जागरण संवाददाता फतेहाबाद जिले से गुजरते नेशनल हाईवे नंबर नौ पर चार में से तीन गांवो
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
जिले से गुजरते नेशनल हाईवे नंबर नौ पर चार में से तीन गांवों में अंडरपास बनाने का काम तेजी से चल रहा हैं। वहीं अब खाराखेड़ी में अधिग्रहण की गई जमीन का मामला कोर्ट में जाने से एक बार रूक गया है। अधिकारियों का कहना है कि उसका जल्द समाधान निकाल लिया जाएगा। अग्रोहा कि तरह काम बीच में नहीं रूकेगा। अंडरपास को निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। दरअसल, जिले के गांव धांगड़, बड़ोपल, खाराखेड़ी व दरियापुर में 56 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से अंडरपास बनाया जा रहे हैं। जिसका निर्माण कार्य गत वर्ष सितंबर में शुरू हुआ। अब खाराखेड़ी में एक जगह जमीन अधिग्रहण व रोड अधिग्रहण की गई सही जगह पर न बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसका मामला कोर्ट में है। जिसकी सुनवाई आगामी महीने की चार तारीख को होगी। उसके बाद ही तय होगा कि निर्माण कार्य कम शुरू होगा। ग्रामीणों का कहना है कि रोड अधिग्रहण की गई जगह पर नहीं बनाया गया। इससे गांव की तरफ बने सर्विस लेन पर जगह बहुत कम बची है। जहां पर दो वाहन एक साथ नहीं गुजर सकते।
लंबे समय की मांग के बाद शुरू हुए थे अंडरपास का कार्य :
जिले से गुजरते नेशनल हाईवे पर कहीं भी अंडरपास न होने के चलते बड़े गांवों में अक्सर हादसे हो रहे थे। इससे ग्रामीण परेशान थे। बाद में सरकार ने प्राधिकरण ने हादसे रोकने के लिए ब्रेकर बना दिए। इससे हादसे बढ़ने लगे। इससे बाद सरकार ने रुपये मंजूर किए। अगस्त से पहले हो जाएगा काम पूरा :
चारों अंडरपास को हिसार की एक फर्म बना रही है। उसके अधिकारियों का कहना है कि अगस्त से पहले चारों अंडरपास का कार्य शुरू हो जाएगा। गांव बड़ोपल का अंडरपास कार्य सबसे तेजी से चल रहा है। मिट्टी की भर्ती पूरी हो गई। अब पत्थर डालकर रोड को मजबूत किया जा रहा है।
दोबारा बनाए जाएंगे सर्विस लेन :
जिन गांवों में अंडरपास बन रहे है। उन गांवों में बाद में सर्विस लेन का भी निर्माण किया जाएगा। अब इन पर वाहन बड़ी संख्या में चलने के कारण जगह-जगह से टूट गए। इससे परेशानी आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि सर्विस लेन अंडर पास बनने के बाद ही बनेंगे। अग्रोहा में रूका हुआ है सर्विस लेन का काम :
जमीन का सही से मुआवजा न मिलने के चलते अग्रोहा में पिछले छह साल से सर्विस लेन का कार्य रूका हुआ है। इससे वाहन चालकों को बहुत अधिक परेशानी आ रही है। अब ऐसा ही गांव खाराखेड़ी में हो सकता है। ऐसे में सरकार को मामले का जल्द से जल्द समाधान करवाएं। अन्यथा मामला लंबा चल सकता है। जल्द निकाले समाधान :
इस मामले का समाधान हम जल्द निकालेंगे। इसके लिए कार्य चल रहा है। खाराखेड़ी में अंडरपास का कार्य फतेहाबाद की तरफ का प्रभावित हुआ है। हिसार की तरफ से काम तेजी से चल रहा है।
- पियुस, वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण।