दिग्विजय ¨सह चौटाला आज रतिया में
संवाद सूत्र, रतिया: इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला 12 फरवरी सोमवार को कालेज यात्रा क
संवाद सूत्र, रतिया: इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय ¨सह चौटाला 12 फरवरी सोमवार को कालेज यात्रा के तहत रतिया के खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय में पहुंचकर छात्र व छात्राओं को संबोधित करेंगे व उनकी समस्याएं सुनकर हल करवाने का प्रयास करेंगे। इनेलो जिला प्रधान बलविन्द्र ¨सह कैरों ने बताया कि इनेलो की छात्र¨वग इनसो ने सदैव छात्रहित की लड़ाई लड़ी है व छात्रसंघ के चुनाव बहाल करवाने के लिए 16 फरवरी को दिग्विजय ¨सह चौटाला हिसार की गुरु जम्भेशवर विश्व विद्यालय में तालाबंदी करके भूख हड़ताल पर बैठेंगे। रतिया विधायक रविन्द्र बलियाला ने बताया कि दिग्विजय ¨सह चौटाला कॉलेज यात्रा के बाद हलके के अनेक गांवों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर इनेलो शहरी प्रधान हरबंस खन्ना, इनसो जिलाध्यक्ष जतिन बिश्नोई, गुरचरण ¨सह खोखर, रमेश लाली, रवि ¨सह लांबा, अनिल डागर आदि उपस्थित थे।