धान की फसल में कम लागत में अधिक उत्पादन के दिएटिप्स
संवाद सहयोगी टोहाना उपमंडल के गांव ढेर में एक किसान गोष्टी का आयोजन जय प्रकाश की अ
संवाद सहयोगी, टोहाना:
उपमंडल के गांव ढेर में एक किसान गोष्टी का आयोजन जय प्रकाश की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को धान की खेती के नवीनतम कृषि तकनीक की जानकारी दी गई। किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विशेषज्ञ जयप्रकाश ने बताया कि किस प्रकार किसान धान की फसल में कम लागत में अधिक उत्पादन ले सकते है।
उन्होंने बताया कि सीधी बीजाई करने से रोपाई की अपेक्षा लागत कम आती है और 30 फीसद तक पानी की बचत होती है। उन्होंने किसानों को बताया कि सीधी बीजाई करने से 8-10 दिन पहले फ सल तैयार हो जाती है और पैदावार भी बराबर आती है। उन्होंने किसानों को फसल में कोई बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर ही स्प्रे करने के लिए जागरूक किया। गोष्ठी के दौरान सवा 127 की खड़ी फसल दिखाकर किसानों को आज के समय के हिसाब सबसे अनुकूल और बंपर पैदावार देने वाली प्रजाति के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा आने वाली रबी की फसल के लिए सवा-1734 गेहूं की उन्नत प्रजाति के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर संदीप सिंह, भुपिद्र सिंह, दलवीर सिंह, हरजिद्र सिंह सहित अनेक किसान उपस्थित थे।