गोहत्या एवं कन्या भ्रूण हत्या महापाप : देवी ममता
श्री गोपाल कृष्ण गोशाला समिति के तत्वावधान में आयोजित गोहितार्थ श्रीमद् भागवत क
संवाद सूत्र, भूना : श्री गोपाल कृष्ण गोशाला समिति के तत्वावधान में आयोजित गोहितार्थ श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस की कथा का वाचन करते हुए कथा वाचिका देवी ममता ने हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कन्या भ्रूण हत्या एवं गो हत्या पर प्रहार करते हुए कहा कि ¨हदू समाज में कन्या एवं गोमाता की हो रही दुर्दशा शर्मनाक है। आगे बताया कि कन्या भ्रूण हत्या तथा गो हत्या महापाप है जिसका शास्त्रों में प्रायश्चित अत्यन्त दुर्लभ बताया है। वर्तमान में कन्या भ्रूण हत्या की वजह से भारत में ¨लगानुपात तेजी से घट रहा है जो भविष्य में अत्यन्त ¨चता का विषय है। अत: हमें बालिका शिक्षा पर बल देना होगा जिससे समाज में बढ़ रही कुरीतियों पर अंकुश लगाया जा सके। कथा वाचिका ने आगे बताया कि वर्तमान में भारत से गो मांस का निर्यात तेजी से बढ रहा है जो हिन्दू समाज के लिए बेहद शर्म की बात है। इसी के साथ भक्तिन मीरा की कृष्ण भक्ति तथा भगवान श्री गिरीराज को बृजवासियों द्वारा लगाये गये 56 भोग का सुन्दर वृतांत सुनाया। कथा में सतीश कुमार बठला मुख्य यजमान बने तथा गोहितार्थ 11 हजार रुपये का सहयोग किया और रामकुमार शर्मा सहित अनेक दानदाताओं ने गोहितार्थ सहयोग किया। कथा मध्य सिरसा सांसद चरणजीत ¨सह रोड़ी व इनेलो टीम का आगमन हुआ। सांसद साहब ने गोहितार्थ विचार व्यक्त करते हुए सम्पूर्ण इनेलो टीम की तरफ से गोहितार्थ पौने 12 लाख का सहयोग किया गया। सांसद रोड़ी के साथ विधायक बलवान ¨सह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक निशान ¨सह, इनेलो जिलाध्यक्ष बल¨वद्र ¨सह कैरों, मोलूराम रूल्हानियां, खरैती लाल छोकरा, प्रवीन जैन, मास्टर चिम्मन लाल, बिट्टू मुंजाल, हरिओम गोयल, सीता राम गोयल आदि भी मौजूद थे।