Move to Jagran APP

गणेश उत्सव का समापन, मूर्ति विसर्जन कर मनाई खुशी

जागरण संवाददाता फतेहाबाद 2 सितंबर से शुरू हुआ गणेश महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ ही सम

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 12:50 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:50 AM (IST)
गणेश उत्सव का समापन, मूर्ति विसर्जन कर मनाई खुशी
गणेश उत्सव का समापन, मूर्ति विसर्जन कर मनाई खुशी

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद:

loksabha election banner

2 सितंबर से शुरू हुआ गणेश महोत्सव मूर्ति विसर्जन के साथ ही समापन भी हो गया। हालांकि कुछ श्रद्धालु अलग अलग तरह से यह त्योहार मनाते है। रविवार को गणेश मूर्ति विसर्जन से पूर्व शहर में श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली। कई श्रद्धालुओं ने अपने ही घर में मूर्ति स्थापित कर रखी थी उसका भी विसर्जन किया। इस बार बड़ोपल नहर पर श्रद्धालुओं की संख्या कम रही और गांव भोड़ियाखेड़ा में श्रद्धालु पहुंचे। प्रशासन ने पहले ही आदेश जारी कर दिए थे कि बड़ोपल नहर में पानी का बहाव अधिक होने के कारण खतरा हो सकता है। इसलिए भट्टूकलां से गुजरने वाली नहर में ही विसर्जन करे। कुछ श्रद्धालु बड़ोपल नहर के पास भी पहुंच गए थे। लेकिन बाद में वे भट्टूकलां के पास से गुजरने वाली नहर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। वही रतिया में भी अनाज मंडी में गणेश सेवा मंडल की ओर से चल रहे गणेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अनाजमंडी से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गो व बाजारों से होते हुए सुखचेन नहर पर पहुंची। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा भजन व धार्मिक गीत बोलकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा मोरिया आदि के जयघोष भी लगाए। इसके उपरांत सुखचैन नहर पर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गणेश सेवा मंडल के प्रधान जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि गणेश महोत्सव का शुभारंभ 2 सितम्बर को शुरू किया गया था। जिसका विसर्जन के साथ समापन किया गया है। प्रधान ने बताया कि गणेश सेवा मंडल द्वारा प्रतिवर्ष समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जाता है। इस कार्यक्रम में शहर के सैकड़ों श्रद्धालु भाग लेते हैं।

इस मौके पर विक्की खिप्पल, सोहन लाल, बीरबल कांसल, गोल्डी मिड्ढा, सुरेश शर्मा, सुखदेव, देसराज, अनमोल मराठा, शशिकांत, प्रवीन मराठा सहित गणेश सेवा मंडल के सदस्य व काफी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.