Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री आज फतेहाबाद में, 75 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज फतेहाबाद में आ रहे हैं। श्

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Dec 2017 03:05 AM (IST)Updated: Fri, 08 Dec 2017 03:05 AM (IST)
मुख्यमंत्री आज फतेहाबाद में, 75 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री आज फतेहाबाद में, 75 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज फतेहाबाद में आ रहे हैं। शुक्रवार शाम तीन बजे यहां आएंगे। रात को यहीं रूकेंगे और शनिवार सुबह वापस जाएंगे। इस दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत मुख्यमंत्री पहले की गई घोषणाओं की समीक्षा करेंगे। आम जनता की शिकायतें भी सुनेंगे और 75 करोड़ 88 लाख रुपये लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी पुख्ता तैयारियां कर ली है। उपायुक्त डा. हरदीप ¨सह, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, एसडीएम सतबीर जांगु, जिला परिषद के सीईओ डॉ. विनेश और भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने वीरवार को भूना रोड स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित होने वाले जनता दरबार की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल दोपहर बाद 3 बजे विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे और इसके उपरान्त वे जनता दरबार में लोगों की शिकायतें व सुझाव सुनेंगे। लोक निर्माण विश्राम गृह में जनता दरबार के लिए एक रजिस्ट्रेशन डेस्क स्थापित किया जाएगा। यहां 12 बजे से लेकर 2 बजे तक शिकायत व सुझाव लेकर आने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. विनेश इस कार्य की देखरेख करेंगे। रजिस्ट्रेशन डेस्क के माध्यम से लोगों की शिकायतें बकायदा रजिस्ट्रर में दर्ज कर उनको टोकन नंबर दिया जाएगा और शिकायतों का पूर्ण विवरण रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। इसके लिए उपायुक्त की तरफ से अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे जनता दरबार में समस्याएं व शिकायतें लेकर आने वाले नागरिकों को बैठाने की उचित व्यवस्था करें। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.