Move to Jagran APP

भाजपा पन्ना प्रमुखों की बैठक आज, चुनाव प्रचार पर होगी चर्चा

जागरण संवाददाता फतेहाबाद इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेता शाइनिज इंडिया अभियान

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 06:07 PM (IST)
भाजपा पन्ना प्रमुखों की बैठक आज, चुनाव प्रचार पर होगी चर्चा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

loksabha election banner

इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेता शाइनिज इंडिया अभियान से सबक लेते हुए बूथ स्तर पर कार्य कर रहे हैं। लोकसभा के उम्मीदवार की घोषणा से पहले ही बूथ प्रमुख के साथ पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए है। अब इन्हीं पन्ना प्रमुख के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठक का आयोजन करेंगे। जिसमें भाजपा हरियाणा सह प्रभारी विश्वास सारंग, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, जिला प्रभारी जवाहर सैनी व जिलाध्यक्ष वेदफुलां बूथ प्रबंधन के बारे में बताएंगे। इस दौरान लोकसभा की उम्मीदवार सुनीता दुग्गल भी विशेष तौर पर मौजूद रहेगी। भाजपा नेताओं का दावा है कि प्रत्येक विधानसभा में पन्ना प्रमुख की बैठक में 3 हजार से अधिक सदस्य मौजूद रहे। एक बूथ से 15 से 20 सदस्य पहुंचे। एक विधान सभा में 200 से अधिक बूथ हैं। सभी बूथ के पन्ना प्रमुख बैठक में पहुंच कर प्रबंधन के गुर सिखेंगे।

--------------------------

तीनों विधानसभा की अलग अलग होगी बैठक :

भाजपा का पन्ना प्रमुखों की बैठक तीनों विधानसभा के अनुसार अलग अलग होगी। सोमवार को 9 बजे टोहाना विधानसभा के पन्ना प्रमुख की बैठक शगुन पैलेस में आयोजित होगी। रतिया विधानसभा के पन्ना प्रमुख की बैठक दोपहर 12 बजे इम्पीरियल रिजोर्ट में होगी। फतेहाबाद विधानसभा के पन्ना प्रमुख की बैठक दोपहर 3 बजे शीशमहल में आयोजित की जाएगी। दिनों बैठक रिजोर्ट में हो रही है। क्या होता है पन्ना प्रमुख :

एक बूथ पर एक हजार से अधिक वोट होते है। चुनाव कार्यालय से वोटों की लिस्ट बूथ वाइज मिलती है। जो करीब 10 से 15 पन्नों की होती है। भाजपा के नेता उसी बूथ के प्रत्येक पन्नों से एक वोटर को पन्ना प्रमुख बनाते है। यह भाजपा का माइक्रो बूथ प्रबंधन है। वहीं दूसरे दलों के नेता भी इसी तरह से एक बूथ से 10 यूथ नाम से संगठन तैयार कर रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.