भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दर्शाई प्रतिभा
भारत विकास परिषद द्वारा सेंट मैरी स्कूल परिसर में शाखा स्तरीय भारत
संवाद सूत्र, टोहाना :
भारत विकास परिषद द्वारा सेंट मैरी स्कूल परिसर में शाखा स्तरीय भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्गों की इस प्रतियोगिता में शहर के 8 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि के तौर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के ¨प्रसिपल कृष्ण कुमार ने शिरकत की। जबकि अध्यक्षता सेंट मैरी स्कूल ¨प्रसिपल मधु शर्मा ने की। कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर पूर्ण रूप से कंप्यूटरीकृत इस प्रतियोगिता का संचालन फतेहाबाद के शिव कुमार ने किया। 7 चरणों में हुई इस प्रतियोगिता में भारत के इतिहास, धर्म संस्कृति, भूगोल व विज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारत के प्रति सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देना था। कनिष्ठ वर्ग में ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, ग्रीन वैली स्कूल द्वितीय व बजरंग मॉडल स्कूल तृतीय रहा। जबकि वरिष्ठ वर्ग में मॉडल केएम स्कूल प्रथम, ग्रीन वैली स्कूल द्वितीय व महाराजा अग्रसेन स्कूल तृतीय रहा। दोनों वर्गों में प्रथम आई टीमें प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में टोहाना का प्रतिनिधित्व करेगी। जोकि 11 नवंबर को आदमपुर में होगी। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेंहदीरता, प्रकल्प प्रमुख बजरंग गोयल, डा. बृजमोहन अरोड़ा, चंद्र भाटिया, नरेश भुटानी, दीपक भाटिया, विकास कुमार आदि उपस्थित उपस्थित थे।