विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहाबाद में 50 साल पुराना जमीन विवाद सुलझा, कब्जे वाली सवा दो एकड़ जमीन छोड़ने पर बनी सहमति

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:43 PM (IST)

फतेहाबाद में 50 साल से चला आ रहा पुश्तैनी जमीन का विवाद पुलिस की मध्यस्थता से सुलझ गया। कुलां गांव ...और पढ़ें

फतेहाबाद में पुलिस की मध्यस्थता से 50 साल पुराना जमीन विवाद सुलझा।

फतेहाबाद में पुलिस की मध्यस्थता से 50 साल पुराना जमीन विवाद सुलझा।

HighLights

  1. 50 साल पुराना जमीन विवाद पुलिस की मध्यस्थता से सुलझा

  2. फतेहाबाद के कुलां गांव में दो परिवारों के बीच समझौता

  3. कब्जे वाली सवा दो एकड़ जमीन छोड़ने पर बनी सहमति

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। पुश्तैनी जमीन को लेकर करीब 50 साल से चला आ रहा विवाद आखिरकार पुलिस की मध्यस्थता से सुलझ गया। गांव में दो परिवारों के बीच सवा दो एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

जमीन के कागजात एक पक्ष के नाम थे, जबकि दूसरे पक्ष का उस पर कब्जा था। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को शिकायतें भी दी गई थीं। ऐसे में पुलिस चौकी कुलां के प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह ने दोनों परिवारों की बैठक करवाकर बातचीत के माध्यम से विवाद सुलझाने का प्रयास किया। पुलिस की समझाइश के बाद कब्जे वाली जमीन छोड़ने पर सहमति बनी और दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया।

जमीन विवाद जगपाल व जसवीर के परिवार तथा जगदीप व रोहिलाराम के परिवार के बीच था। दोनों परिवार एक ही पुश्तैनी परिवार से संबंधित हैं। विवाद की मुख्य वजह करीब सवा दो एकड़ दादलाई जमीन थी।

जगपाल और जसवीर के परिवार का इस जमीन पर कब्जा था, जबकि जमीन के दस्तावेज जगदीप और रोहिलाराम के नाम थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच करीब पांच दशक से विवाद चला आ रहा था। विवाद के चलते दोनों परिवारों की ओर से पुलिस को शिकायतें दी गई थीं। लंबे समय से चले आ रहे इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया।

परिवारों की बैठक में निकला समाधान

पुलिस चौकी कुलां प्रभारी कश्मीर सिंह ने दोनों परिवारों की बैठक करवाकर उनकी बात सुनी। दोनों पक्षों को समझाया गया कि आपसी विवाद को बातचीत और सहमति से सुलझाना ही बेहतर रास्ता है।

पुलिस की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी कि जिस सवा दो एकड़ जमीन पर जगपाल और जसवीर के परिवार का कब्जा है, उसे छोड़ दिया जाएगा। इस सहमति के बाद दोनों परिवारों के बीच वर्षों से चला आ रहा विवाद शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।