Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पुलिस कार्रवाई से खफा पीड़िता ने दी आत्महत्या की धमकी

संवाद सूत्र, टोहाना: ब्लैकमेल से तंग आकर आत्महत्या करने वाले दुकानदार भूषण गुप्ता के मामले में न

By Edited By: Updated: Sun, 07 Feb 2016 01:01 AM (IST)
Hero Image

संवाद सूत्र, टोहाना: ब्लैकमेल से तंग आकर आत्महत्या करने वाले दुकानदार भूषण गुप्ता के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब उसकी पत्नी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। दरअसल मृतक के परिजन पुलिस की कार्रवाई से खफा है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि तीन दिन बाद भी पुलिस इस मामले में एक भी सबूत नहीं जुटा पाई है। दुकानदार भूषण गुप्ता के परिजनों द्वारा शनिवार को मृतक की पत्नी ममता गुप्ता द्वारा हस्तलिखित पत्र मुख्यमंत्री के नाम ईमेल से भेजा है। पत्र भेजने के बाद पुलिस की सांसे फुल गई हैं। इस पत्र में उसने पुलिस को चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में उसके पति के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह स्वयं भी आत्महत्या कर लेगी।

मृतक की पत्नी ममता ने बताया कि पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। जब उसके पत्नी ने सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम लिख दिये है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। अगर यहीं चलता रहा तो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। चौबीस घंटे तक अगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो मैं भी खुद आत्महत्या कर लूंगी। इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

इस संदर्भ में जब इस मामले के जांच अधिकारी देवी लाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास अभी कोई पत्र व ऐसी कोई जानकारी संज्ञान में नहीं आई हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपियों के घरों में रेड की थी लेकिन वह घर पर नहीं मिले इसलिए दोनों के परिजनों को उन्हें थाने में पेश करने का नोटिस जारी किया गया हें। जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग दिशा में कार्य कर रही हैं।