यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कराटे में जिले के 13 खिलाड़ियों ने झटके पदक
संवाद सूत्र, फतेहाबाद : रोहतक में 13 व 14 दिसंबर को आयोजित राज्यस्तरीय धमीका काई कराटे प्रतियोगिता म

संवाद सूत्र, फतेहाबाद : रोहतक में 13 व 14 दिसंबर को आयोजित राज्यस्तरीय धमीका काई कराटे प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिला के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रमुख रजनीश चौधरी ने की। इसमें फतेहाबाद के 12 खिलाड़ियों ने पदक पर कब्जा किया। जिला कराटे संघ के महासचिव राहुल यादव ने बताया कि सचिन शर्मा ने स्वर्ण, अवतार सिंह रजत पदक, चेतक ने रजत पदक, अर्शदीप, अंकुश शर्मा ने कास्य, सागर चोपड़ा ने कास्य, विक्रमजीत ने कास्य, अजय कास्य, भरतराज कास्य, नवदीप सिंह ने कास्य, दीपक ने कास्य पदक जीता। लड़कियों में हेजी शर्मा ने कास्य पदक जीतकर फतेहाबाद को हरियाणा में द्वितीय स्थान बनाया। विजेता खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए 2015 में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मानित किया जाएगा।