महिला की जहरीला पदार्थ खाने से स्थिति गंभीर
बल्लभगढ के गांव चांदपुर में एक महिला की जहरीला भोजन खाने से तबीयत खराब हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 05:53 PM (IST)
जासं, बल्लभगढ़: गांव चांदपुर में एक महिला की जहरीला भोजन खाने से तबीयत खराब हो गई। उसे गंभीर अवस्था में किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव छपैड़ा जिला नूंह के रहने वाले मोती ने थाना छांयसा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 24 वर्षीय बहन बबीता की शादी गांव चांदपुर के रहने वाले सतपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद से दहेज लाने के लिए सतपाल आए दिन उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करता रहता था। आरोप लगा है कि सतपाल ने ही शुक्रवार को उनकी बहन को भोजन में जहर खिलाया है, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। फिलहाल वह सेक्टर-8 में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें