Move to Jagran APP

शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित

दो दिन घने कोहरे से परेशान रहे लोगों को रविवार को शीतलहर ने सताया। सुबह व शाम को हल्का कोहरा रहा पर दिन भर मौसम साफ रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 06:55 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 06:55 PM (IST)
शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित
शीत लहर ने बढ़ाई ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित

-6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

loksabha election banner

-20 डिग्री अधिकतम रहा अधिकतम तापमान

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : दो दिन घने कोहरे से परेशान रहे लोगों को रविवार को शीतलहर ने सताया। सुबह व शाम को हल्का कोहरा रहा, पर दिन भर मौसम साफ रहा। राहत की बात यह रही कि छुट्टी का दिन था, इसलिए आम लोगों ने घर पर रहना मुनासिब समझा। सड़कों पर वाहन आम दिनों से कम दिखाई दिए। वही लोग बाहर निकले, जिन्हें जरूरी काम था। मौसम विभाग के अनुसार औद्योगिक जिले का दिन का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज हुआ।

उल्लेखनीय है कि 10 दिन पूर्व हुई बारिश के बाद से जिले में कोहरे ने दस्तक दे दी थी। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता था, लेकिन दोपहर के समय मौसम साफ हो जाता था। रविवार को हल्का कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल थे। इसके चलते कुछ समय के लिए सूरज के दर्शन हुए, लेकिन शीत लहर की वजह से सूरज की किरणों की गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। शीत लहर ने जनमानस को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। पूरे दिन हाथ-पैरों में गलन का एहसास हो रहा था। अलाव का लिया सहारा शीत लहर की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। अमूमन में जिले में ठंड होने पर बहुत कम ही जगहों पर अलाव जलते दिखाई देते हैं, लेकिन रविवार को ओल्ड फरीदाबाद, एनआइटी और बल्लभगढ़ में कई जगहों पर अलाव जलते दिखाई दे रहे थे। अलाव के अलावा चाय की चुस्कियां के बीच गर्म पकौड़े, छोले समोसे, सूप, आलू की गर्मागर्म टिक्की का स्वाद लेने की मांग बढ़ गई थी।

----

इस मौसम में बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों में वायरल इन्फैक्शन खतरा रहता है। उन्हें गर्म कपड़े पहनाने चाहिए। बुजुर्गों में हड्डियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। बुजुर्गों को खुद को ठंड से बचाना चाहिए। कमरों में हीटर का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। सुपाच्य व हल्का भोजन लें, क्योंकि इन दिनों भोजन को पचाने के लिए जरूरी सैर बंद हो जाती है।

-डा. बीडी पाठक, फोर्टिस एस्कार्टस अस्पताल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.