226 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार
जासं, फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 पुलिस ने दो लोगों को 226 किलो गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपितों
जासं, फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 पुलिस ने दो लोगों को 226 किलो गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपितों की पहचान पलवल निवासी लोकेश, हथीन निवासी अलता हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआइ जसबीर ¨सह ने बताया कि वे अपराध गश्त के लिए सेक्टर-56 में मौजूद थे। तभी उन्हें दोनों आरोपित बोरी में कुछ लेकर आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे बोरी को फेंककर भागने लगे। एएसआइ जसबीर ¨सह ने साथियों के साथ दोनों आरोपितों को दबोच लिया। बोरी की जांच की गई तो उसमें गांजा भरा हुआ था। तोलने पर उसका वजन 226 किलो निकला। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ में जुटी हुई है।