फरीदाबाद जेल में आतंकी की हत्या, राम मंदिर पर हमला करने की साजिश में गिरफ्तार हुआ था अब्दुल रहमान
फरीदाबाद की नीमका जेल में आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई। वह अयोध्या के राम मंदिर को निशाना ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले की नीमका जेल में झगड़े के दौरान मारा गया आतंकी अब्दुल रहमान अयोध्या के राम मंदिर को निशाना बनाने का लक्ष्य लेकर पाली आया था। दो मार्च 2025 को उसको गुजरात और पलवल एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पकड़ा गया था।
वह अपने हैंडलर से टेलीग्राम एप के जरिए संपर्क में था। पलवल और गुजरात एटीएस को अब्दुल रहमान के पास से दो हैंडग्रेनेड और डेढ़ लाख रुपये नकद भी मिले थे। पूछताछ के दौरान एटीएस को जानकारी मिली कि उसको अयोध्या में मंदिर को निशाना बनाने के लिए दो बार में रुपये दिए गए थे।
एसटीएफ कर रही मामले की जांच
इसके साथ ही उसने यह भी बताया था कि यह रुपये उसको अयोध्या के पास ही दिए गए थे। हालांकि वह रुपये देने वाले का नाम और उसकी पूरी जानकारी नहीं बता पाया था।
टारगेट अयोध्या पूरा होने के बाद अब्दुल को और रुपये दिए जाने थे। हालांकि अब्दुल के हैंडलर को लेकर एसटीएफ कुछ अधिक नहीं खोज पाई।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद की नीमका जेल में अयोध्या साजिश के आरोपी कैदी की हत्या, झगड़े के दौरान नुकीले हथियार से हुआ था हमला
